फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छोटा तालाब बनाकर शिफ्ट कीं डल झील की मछलियां

Wed, 25 Sep 2024 02:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। मैक्लोडगंज के नड्डी में डल झील में रिसाव के चलते मछलियों को बचाने की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है। डल झील के एक किनारे पर ही जहां पानी का प्राकृतिक स्रोत है, उस स्थान पर छोटा तालाब बनाकर मछलियाें को शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही झील के रिसाव को रोकने के लिए भी जिला प्रशासन ने वन विभाग को निर्देश दिए हैं। मंगलवार को नगर निगम धर्मशाला के जेई सहित जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

मैक्लोडगंज के नड्डी स्थित डल झील में वर्ष 2013 से रिसाव की समस्या शुरू हुई थी। झील से गाद निकालने के कार्य के बाद से हर वर्ष यह समस्या उत्पन्न होती है। प्रशासन झील के रिसाव को रोकने के लिए पूर्व में करवाए गए सर्वे रिपोर्ट भी एजेंसियों से मंगवाई है। उधर, एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट ने बताया कि मंगलवार को टीम ने झील का दौरा कर स्थिति को जांचा है। मछलियाें को बचाने के लिए झील में ही वैकल्पिक व्यवस्था की है। साथ ही जल शक्ति विभाग की ओर से भी झील में पानी पेयजल योजनाओं के माध्यम से छोड़ा जा रहा है। रिसाव रोकने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें