फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंद्रूनाग की पहाड़ी पर आग काबू, अब सिद्धबाड़ी और टी-गार्डन के जंगल भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती दाड़नू में इंद्रूनाग पैराग्लाइडिंग साइट की पहाड़ी पर रविवार को लगी आग पर सोमवार को काबू पा लिया। अब सिद्धबाड़ी के बागणी के जंगल और धर्मशाला के समीपवर्ती स्थित टी गार्डन में आग लगने की घटना सामने आईं हैं। बागणी के जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इसे फैलने से रोका। दूसरी ओर से गार्डन में लगी आग पर टी-फैक्ट्री के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने इस पर काबू पाया।
विज्ञापन


इस आग लगने की घटनाओं के चलते वन संपदाओं को नुकसान पहुंचा है। उधर, इंद्रूनाग की पहाड़ी के ऊपरी क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम सोमवार सुबह से जुटी रही। जंगल के निचले क्षेत्र में रिहायशी मकानों की ओर से आग फैलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने इस पर काबू पाया। वहीं, दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी से जंगल की आग को बुझाने में सहयोग मिला। उधर, अग्निशमन विभाग अधिकारी कर्म चंद भाटिया ने बताया कि इंद्रूनाग पैराग्लाइडिंग साइट के जंगल में लगी आग की सूचना मिलने पर रविवार रात को ही टीम मौके लिए रवाना हुई थी। ऊंचाई वाले क्षेत्र में गाड़ियां न पहुंचने के कारण निचले क्षेत्रों में रिहायशी मकानों के पास आग को फैलने से रोका गया। सोमवार दोपहर तक जंगल की आग काफी हद तक बुझ चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें