फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घरोह बाजार में दो गुटों में लड़ाई-झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती घरोह बाजार में मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से सड़क पर झगड़ा किया जा रहा था और इसी दौरान शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी वहीं से गुजर रहे थे। लोगों को सड़क पर लड़ाई-झगड़ा करते देख उन्होंने मौके पर बीचबचाव करते हुए मामले को शांत करवाया और पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस थाना की टीम ने दोनों पक्षों को थाना में लाकर पूछताछ की और दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र का एक युवक दुकान से सामान लेने गया था, जिसे दुकानदार ने सामान दे दिया। इसके बाद क्षेत्र के ही दो अन्य युवक दुकान पर सामान लेने पहुंचे तो दुकानदार ने बाजार बंद होने की बात कह कर सामान नहीं दिया। इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई और युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और बहस लड़ाई-झगड़े में बदल गई। इसी दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया भी वहीं से गुजर रहे थे और सड़क पर हो रहे लड़ाई-झगड़े को देखकर रुक कर मामले में बीच-बचाव करते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी और दोनों पक्षों को थाने में लाया गया। इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें