फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी जैसे पर्व भाईचारे और एकता के प्रतीक : विवेक

Tue, 15 Apr 2025 05:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर में राज्य स्तरीय बैसाखी पर्व-2025 का भव्य समापन
विज्ञापन

कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया लोगों का मनोरंजन
संवाद न्यूज एजेंसी
परागपुर (कांगड़ा)। कालेश्वर में आयोजित राज्यस्तरीय बैसाखी पर्व-2025 का सोमवार को समापन समारोह अत्यंत उत्साह और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि हिमाचल प्रदेश अन्य कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विवेक शर्मा ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने विधायक को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बैसाखी जैसे पर्व भाईचारे और एकता के प्रतीक हैं और इन्हें पूरे उत्साह और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी से इन पर्वों को और भव्यता के साथ आयोजित करने का आह्वान किया, ताकि सामाजिक समरसता को और मजबूती मिले। इसके बाद कई कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शिल्पी बेक्टा, तहसीलदार परागपुर चिराग शर्मा व सभी विभागों के अधिकारी सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें