फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गरेली खड्ड का पानी जसूर बाजार में घुसने की आशंका, लोग चिंतित

Thu, 16 Jul 2026 08:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पठानकोट-मंडी फोरलेन के पिलरों के आसपास लगने मिट्टी के ढेर। -संवाद
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जसूर में गरेली खड्ड के ऊपर बन रहे फोरलेन ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान किए गए बदलावों से जसूर कस्बे में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। निर्माण कार्य के चलते खड्ड में किए गए बदलावों से बरसात के दौरान पानी का रुख सीधे बाजार की ओर मुड़ने की आशंका बढ़ गई है। इसे स्थानीय लोग और कारोबारी बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन

फोरलेन परियोजना के तहत गरेली खड्ड में ओवरब्रिज के तीन पिलरों का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान पिलर संख्या-26 के समीप पुल के नीचे बड़े पैमाने पर मिट्टी डाल दी गई है। इसके साथ ही जसूर बाजार की ओर पहले से लगी सुरक्षा धुस्सी (मिट्टी का बांध) और क्रेट को हटा दिया गया है। इससे उस हिस्से का स्तर बाजार के बिल्कुल बराबर पहुंच गया है और स्थानीय लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
स्थानीय निवासी गोटू शर्मा, विशाल शर्मा, अश्विनी, जीत सिंह और उपहार सहित अन्य लोगों ने बताया कि हर वर्ष बरसात के मौसम में गरेली खड्ड में भारी जलप्रवाह होता है, जो रेलवे पुल और गरेली पुल को छूते हुए गुजरता है। यदि इस बार भी जलस्तर बढ़ा तो पानी सीधे जसूर कस्बे में प्रवेश कर जाएगा, जिससे भारी तबाही मच सकती है।
विज्ञापन


विधायक और जसूर पंचायत के प्रधान ने किया निरीक्षण
खतरे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक रणवीर निक्का और जसूर पंचायत के उप प्रधान अंकित वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। विधायक निक्का ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन और फोरलेन निर्माण कंपनी आईआरबी के निदेशक हरप्रीत सिंह से बात कर तुरंत आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। उन्होंने मांग की कि पुल के नीचे डाली गई अतिरिक्त मिट्टी को हटाया जाए और सुरक्षा के लिए दोबारा धुस्सी व क्रेट लगाए जाएं ताकि पानी का बहाव बिना रुकावट के सीधा निकल सके। विधायक ने कहा कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पठानकोट-मंडी फोरलेन के पिलरों के आसपास लगने मिट्टी के ढेर। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें