फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन वर्षों में पालमपुर में शिक्षा क्षेत्र के लिए 20 करोड़ दिए : रोहित

Thu, 16 Jul 2026 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मेजर सोमनाथ शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाढ में भवन का उदघाटन करते रोहित ठाकुर और आशीष
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पिछले साढ़े तीन वर्षों में 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह बात उन्होंने मंगलवार को एकदिवसीय प्रवास के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर सरकारी में नवनिर्मित अतिरिक्त भवन के लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्री ने क्षेत्र में करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। उन्होंने मेजर सोमनाथ शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (डाढ) में 86 लाख रुपये से निर्मित तीन कमरों व एक हॉल वाले अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया।
इसके अलावा उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (राख) में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो कमरों की आधारशिला रखी तथा सिद्धपुर सरकारी स्कूल में 55 लाख रुपये से बने अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (पालमपुर) के पुस्तकालय भवन तथा कंडवाड़ी में निर्माणाधीन राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बजट भी मंजूर किया जाएगा। वहीं, विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों के माध्यम से लगभग 1300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। इस अवसर पर नगर निगम पालमपुर की मेयर राधा सूद और डिप्टी मेयर नीलम मालिक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें