फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लावारिस पशुओं और बदहाल सड़कों के खिलाफ सड़क पर उतरे फतेहपुरवासी

Sat, 26 Sep 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
श्री रामलीला मैदान फतेहपुर में एकत्रित होकर मांगों के लिए प्रदर्शन करते हुए स्थानीय लोग। स्रोत:
विज्ञापन
फतेहपुर/रैहन (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर की विभिन्न जनसमस्याओं और लंबित विकास कार्यों पर वीरवार को फतेहपुर में आक्रोश रैली निकाली गई। जिला परिषद कांगड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में क्षेत्र की समस्याओं के विरुद्ध सरकार के खिलाफ कड़ा रोष जताया। रैली के बाद प्रदर्शनकारियों ने फतेहपुर के एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को ज्ञापन भेजकर लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में बंदरों और लावारिस पशुओं के आतंक, सड़कों की बदहाल स्थिति, लो वोल्टेज की गंभीर समस्या तथा अस्पतालों में आधारभूत सुविधाओं की कमी समेत विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
रैली के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में जगदेव ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों और गारंटियों को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर क्षेत्र में सड़कें बदहाल हैं, लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है और स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। आक्रोश रैली का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि फतेहपुर की जनता की जायज समस्याओं को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखना है। इस विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें