फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेड़, बागडू और पुहाड़ा के किसानों को शीघ्र मिलेगा पानी : पठानिया

Fri, 25 Apr 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के पुहाड़ा गांव में बहाव सिंचाई योजना के अंतर्गत 1.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नई कूहल का कार्य शीघ्र पूरा होने वाला है। इस कूहल का निरीक्षण वीरवार को प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने किया गया। उन्होंने कहा कि लगभग 2510 मीटर लंबी कूहल का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके निर्माण से नरेड़, बागडू और पुहाड़ा गांवों के 183 किसान परिवारों की लगभग 1285 कनाल भूमि को सुचारू सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

केवल पठानिया ने कहा कि जाइका परियोजना के अंतर्गत धारकंडी क्षेत्र में 2.06 करोड़ रुपये की लागत से सल्ली-भलेड़ वहाब सिंचाई योजना का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कूहल के हेडवेयर (नौण) में बरसात के दौरान आई सिल्ट की सफाई के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक (जाइका) योगेन्द्र पाल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग कैप्टन अमित डोगरा, सहायक अभियंता रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें