फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ शिव मंदिर के पास भूस्खलन रोकने का तोड़ ढूंढेगा आईआईटी मंडी

Fri, 25 Apr 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। कांगड़ा जिला के ऐतिहासिक बैजनाथ शिव मंदिर के अस्तित्व को खतरा बन चुके भूस्खलन पर अब प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ गई है। हर वर्ष बरसात के मौसम में बिनवा खड्ड की ओर स्थित पहाड़ी का एक हिस्सा खिसकता है, जिससे इस प्राचीन मंदिर की संरचना को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। अब जिलाधीश हेमराज बैरवा के निर्देशों पर आईआईटी मंडी की विशेषज्ञों की एक टीम शुक्रवार को स्थल का दौरा कर भू-स्खलन के कारणों और समाधान पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर भू-स्खलन को रोकने के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा, जिससे इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन

सात साल से हो रहा भूस्खलन
मंदिर के साथ पहाड़ी के इस भाग में पिछले सात वर्षों से भू स्लखन हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 40 लाख की राशि स्वीकृत की थी लेकिन यह राशि इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए अपर्याप्त रही है। इस राशि से मात्र दो रिटेनिंग बाल ही लग सकी थी। वर्ष 2021 के 21 जुलाई को अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। उसके बाद के वर्षों में किसी भी सरकार ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। यहां तक कि पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधियों ने भी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। अब जिलाधीश के निर्देशों के बाद इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने की उम्मीद जगी है।

ऐतिहासिक शिव मंदिर के कारण ही बैजनाथ का अस्तित्व है और यह ऐतिहासिक धरोहर पूरे हिमाचल की शान है। मैं इसके अस्तित्व को बचाने के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी लाल, विधायक
जिलाधीश के निर्देशों के तहत शुक्रवार को आईआईटी मंडी की टीम इस स्थान का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट देगी और उसी पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
देवी चंद ठाकुर, एसडीएम बैजनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें