मुल्थान क्षेत्र के गांवो में गोभी की पनीरी लगाते हुए किसान।
- फोटो : Kangra
मुल्थान (कांगड़ा)। दुर्गम क्षेत्र की मुल्थान तहसील के गांवों में किसान खेतों में बंदगोभी, धनिया, फूलगोभी व मटर की पनीरी रोपने के लिए रात-दिन एक कर रहे हैं। बरोट व मुल्थान के किसानों की हर साल 5 से 6 करोड़ तक सब्जियां अगस्त से दिसंबर तक बाहर की मंडियों में जाती हैं।
किसान राम सिंह, चमेल, प्रेम चंद, देशराज, भीम सिंह, निहालू राम, गौरव, तरलोक नाथ, चमारु राम ने कहा कि पिछले साल लॉकडाउन में बंद गोभी 50 रुपये, फूल गोभी 60 से 65, धनिया 150 रुपये, आलू 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका था। इसके चलते किसानों ने इस बार पिछले साल से मुकाबले दोगुना क्षेत्र में बिजाई शुरू कर दी है।
किसानों ने कहा कि दो सालों से मुल्थान के धर्मानस्थान पर सब्जी मंडी बनने से उनकी फसल अब घर-द्वार ही बिक रही है। किसानों ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से जो नौजवान बाहर जाते थे, अब वह भी घर पर ही रहकर खेतों में काम कर रहे हैं।