चामुंडा में साथ लगी पद्धर पंचायत के वार्ड घिरथोली में पुलिस कर्मी को कोरोना सेंपल लेते हुए स्वास?
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना के मामलों को लेकर शुक्रवार का दिन भी राहत भरा रहा। लंबे अरसे के बाद जिले में 148 कोरोना संक्रमित मरीज आए। वहीं 639 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं, जबकि पांच मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 18 अप्रैल को चार लोगों की कोरोना से मौत हुई थी और 133 लोग पॉजिटिव पाए गए थे।
शुक्रवार को सामने आए मामलों में 15 मामले ज्वालामुखी के अंब पठियार से संबंधित हैं। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अब तक जिले में 44268 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 40914 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस 2379 हैं और 971 मरीजों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को टीएमसी में उपचाराधीन नेरटी शाहपुर के 63 वर्षीय व्यक्ति व डिग्गर ज्वालामुखी के 62 वर्षीय व्यक्ति, जोनल अस्पताल धर्मशाला में दाखिल ज्वाली के 76 वर्षीय व्यक्ति, टीका बणी के 65 वर्षीय व्यक्ति, एमएच पालमपुर में उपचाराधीन सलियाणा पंचरुखी के 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।