फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: परिजनों ने निकाला कैंडल मार्च

Tue, 07 Jul 2026 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में नरघोटा में सड़क हादसे में मारे गए अक्षय कोड़ा का न्याय दिलाने के ​लिए कैंडल मार्च
विज्ञापन
धर्मशाला। नरघोटा में पिछले सप्ताह सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 29 वर्षीय युवक अक्षय कौड़ा को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को परिजनों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। धर्मशाला कॉलेज से डीसी कार्यालय तक निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

मृतक की माता मीनाक्षी कौड़ा ने पीडब्ल्यूडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत किसी व्यक्तिगत चूक से नहीं, बल्कि लोक निर्माण विभाग की कथित लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे के अगले ही दिन विभाग ने सड़क पर सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त कर दिए। यदि यही कदम पहले उठाए गए होते तो आज उनका बेटा जीवित होता।
वहीं, अक्षय की बहन मेघा और अंजलि ने भी भाई के लिए न्याय की मांग उठाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं दिखाता और इस हादसे की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करता, तब तक उनके परिवार को सच्ची शांति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें