फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गरली में बुजुर्गों संग बच्चों ने खेली सांप-सीढ़ी, बिखरे संस्कृति के रंग

Tue, 07 Jul 2026 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से गरली पंचायत में अंतरपीढ़ीगत जुड़ाव विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पीढ़ियों का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां बुजुर्गों संग बच्चों ने न केवल सांप-सीढ़ी, कैरम और लूडो जैसे खेल खेले, बल्कि भजन-गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से संस्कृति के रंग भी बिखेरे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई और पुरानी पीढ़ी के बीच संवाद, आपसी सम्मान और भावनात्मक संबंधों को मजबूत करना रहा, जिसमें स्थानीय पंचायत प्रधान सूरज राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरली के विद्यार्थियों ने अंतरपीढ़ीगत जुड़ाव विषय पर भाषण प्रस्तुत किए, वहीं वरिष्ठ नागरिकों ने पारंपरिक भजन-गीत गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया।
इसके बाद बच्चों और बुजुर्गों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए हुई खेल प्रतियोगिताओं में दोनों पीढ़ियों ने एक साथ मिलकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और आनंद उठाया। इस दौरान तहसील कल्याण अधिकारी संजय मेहरा ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, उनके सम्मान और देखभाल पर विशेष बल दिया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और बुजुर्ग का करने सम्मान भी का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपप्रधान अजीत सिंह, पंचायत सदस्य, स्कूल के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध शर्मा, प्रवक्ता विशाल सूद व स्टाफ, स्थानीय ग्रामीण तथा वृद्धाश्रम नाहन नगरोटा की संचालिका रीता देवी सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें