फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक : कर्ण सिंह

Fri, 12 Jun 2026 11:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के कंदरोड़ी में आयोजित पारंपरिक मेले में जैलदार कर्ण सिंह पठानिया (माल्टू) मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे पारंपरिक मेले हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

मेले ग्रामीण संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और क्षेत्रवासियों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने का आह्वान किया।
मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और पारंपरिक खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया। इस दौरान शिव मंदिर काठगढ़ के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच, मास्टर कमल किशोर, पंकज कुमार और कुणाल पठानिया सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें