फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पांगी घाटी में 2300 मरीजों की आंखों की जांच

Mon, 23 Sep 2024 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। घाटी में निशुल्क दस दिवसीय शिविर के दौरान 2300 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान 200 मरीजों की मोतियाबिंद की समस्या का समाधान किया गया। साथ ही 1200 लोगों को नजदीक और दूर दृष्टि के लिए चश्मे वितरित किए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच शिविर की सेवा न केवल आंखों की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि इससे लोगों को उनके दैनिक जीवन में सुधार लाने में भी मदद मिली। डॉ. श्रॉफ हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने पांगी घाटी के प्रत्येक पंचायत के गांवों में जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें आंखों के अलावा कान, रक्तचाप और शुगर की जांच भी शामिल रही। इस प्रकार की बहुआयामी जांच से बच्चों और बुजुर्गों को विशेष लाभ मिला, जो अकसर ऐसे स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहते हैं। डॉ. श्रॉफ आई केयर अस्पताल दिल्ली ने रॉयल एनफील्ड के सौजन्य से 12 सितंबर से 21 सितंबर तक पांगी की विभिन्न पंचायतों में निशुल्क नेत्र जांच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य घाटी के निवासियों को उनकी स्वास्थ्य जरूरतों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें