धर्मशाला। कांगड़ा के बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे चिल्ड्रन ऑफ स्टेट को विधानसभा की कार्यवाही देखने का अवसर मिलने पर जिला बाल कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया है।
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) कांगड़ा के अध्यक्ष विक्रमजीत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के सहयोग और प्रोत्साहन से बच्चों को 17 नवंबर को तपोवन में आयोजित हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला। उन्होंने इसे बच्चों के लिए गौरवपूर्ण और यादगार अनुभव बताया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का भी आभार जताया। ब्यूरो