फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैंक्वां गांव में पूर्व उपप्रधान की दुकान से विस्फोटक सामग्री बरामद

विज्ञापन
डैक्वा गांव के पूर्व उपप्रधान से पकड़ी विस्फोटक सामग्री। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत डैंक्वा गांव के पूर्व उपप्रधान से पुलिस ने चार जिलेटिन, छह डेटोनेटर व डीफ्यूज करने वाली एक केबल तार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा के नेतृत्व में थाना डमटाल के प्रभारी हरीश गुलेरिया, सब इंस्पेक्टर रमेश बैंस और पुलिस टीम ने गांव डैंक्वा में पूर्व प्रधान की किराना की दुकान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने आरोपी की दुकान के साथ लगती अन्य दुकान जिसका शटर बंद था, को खुलवाया। शटर खुलवाने के बाद पुलिस टीम ने दुकान में तलाशी की। इस दौरान दुकान में से चार जिलेटिन (गुल्ला) व इसको नष्ट करने के लिए छह डेटोनेटर व एक डीफ्यूज केबल को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सतीश कुमार (38) पुत्र सुभाष गांव डैंक्वा जो कि पंचायत डैंक्वा का पूर्व उपप्रधान रह चुका है कि दुकान से बारूद बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें