फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंदौरा के डैकबां स्कूल के बच्चों को बताए बाल अधिकार

Sat, 26 Jul 2025 12:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डैकबां के बच्चों, अध्यापकों और अन्य स्टाफ के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर प्रधानाचार्य जसविंद्र शर्मा की अध्यक्षता में लगाया गया। इसमें अनुशासन कमेटी, एंटी सैक्सुअल ह्रासमेंट कमेटी ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर मोहनलाल और सतीश कुमार ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बाल अधिकारों जिसमें सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श का अंतर, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल भिक्षाव़ृति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा के नियम एवं प्रावधान के बारे में बताया। जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चों सहित अध्यापकों और नॉन टीचिंग स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें