फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: केंद्रीय विवि की प्रवेश परीक्षा में मुस्कान ने हासिल किया प्रथम स्थान

Sat, 26 Jul 2025 12:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय जवाली की मेधावी छात्रा मुस्कान ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से आयोजित एमए हिंदी की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश शर्मा ने मुस्कान को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सफलता मुस्कान की कठोर मेहनत, लगन और समर्पण का प्रतिफल है और यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है। गौरतलब है कि मुस्कान महाविद्यालय की केंद्रीय छात्र परिषद की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
महाविद्यालय के करिअॅर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेल के समन्वयक प्रो. सुलक्षण कुमार ने भी मुस्कान को इस सफलता पर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने विश्वास व्यक्त किया कि मुस्कान आगे भी मातृभाषा हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय, अपने माता- पिता और राज्य का नाम रोशन करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें