फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आखिरकार बीड़ की दोनों पार्किंग होंगी नीलाम

Thu, 08 May 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
वीड की दोनों पार्किंगों को लेकर गत मंगलवार को अमर उजाला में लगी खबर। - फोटो : स्रोत अधिवक्ता
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में चौगान की लैंडिंग साइट के समीप पर्यटन विभाग की दो वाहन पार्किंगों का संचालन अब विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के तहत किया जाएगा। साडा के चेयरमैन एवं एसडीएम देवी चंद ठाकुर की अध्यक्षता में 13 मई को सुबह 11:00 बजे लैंडिंग साइट के समीप इन पार्किंग की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला में बीते मंगलवार को इन दोनों पार्किंगों की हालत को लेकर समाचार प्रकाशित हुआ था। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए अब साडा के तहत इन पार्किंगों की नीलामी की प्रक्रिया होगी। पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन दोनों पार्किंगों का उद्घाटन कर दिया था लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी इनको सुचारू नहीं किया जा सका। ये पार्किंग आवारा पशुओं का ठिकाना बनीं हुई हैं। बाहर से आने वाले पर्यटक लैंडिंग साइट के साथ क्योर मार्ग पर नियमों की अनदेखी करके वाहनों को पार्क कर रहे थे। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि 13 मई को दोनों पार्किंगों की नीलामी आगामी एक वर्ष के लिए निर्धारित शर्तों के तहत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें