फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एक साल बाद भी मरम्मत को तरस रहा नूरपुर का कोर्ट रोड

Tue, 03 Nov 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
राजकुमार शर्मा
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय नूरपुर को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाला प्रमुख कोर्ट रोड एक साल से मरम्मत की राह देख रहा है। पिछले साल बरसात में भूस्खलन से सड़क कई जगह धंस गई थी। किनारे बने सुरक्षा डंगे भी ढह गए थे।
विज्ञापन

यह मार्ग ढक्की बस स्टॉप से शुरू होकर मिनी सचिवालय, सिविल कोर्ट और जिला एवं सत्र न्यायालय तक पहुंचता है। पुलिस थाना, विकास खंड कार्यालय, नगर परिषद, ऐतिहासिक किला, श्री बृजराज स्वामी मंदिर और वजीर राम सिंह पठानिया स्मारक जाने का भी यही मुख्य रास्ता है। प्रतिदिन हजारों सरकारी कर्मचारी, वकील, बैंक कर्मी, छात्र और स्थानीय नागरिक इस मार्ग से गुजरते हैं।
इस बरसाती सीजन में भी भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी पत्थर गिर गया था। उस दौरान ट्रैफिक शहर के संकरे मुख्य बाजार की तरफ मोड़ा गया। विभाग ने केवल मिट्टी और मलबा डालकर अस्थायी व्यवस्था बनाई है। शहर में दूसरा सुगम वैकल्पिक मार्ग न होने से लोगों की आवाजाही इसी जोखिम भरे मार्ग से हो रही है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ उमिंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट रोड शहर को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की सुरक्षा के लिए जल्द क्रेट वर्क शुरू कर दिया जाएगा।

=कोर्ट रोड शहर की नेशनल हाईवे से कनेक्टिविटी का मुख्य मार्ग है। पिछले साल बरसात के दौरान सड़क को भारी नुकसान पहुंचा था। अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। -राजकुमार शर्मा
भूस्खलन से कई जगह सड़क और डंगे धंस गए थे। इसके बावजूद विभाग ने अभी तक सड़क की मरम्मत करने की जहमत नहीं उठाई। यहां से गुजरना जोखिम भरा है। -मुनीश बहल
कोर्ट, पुलिस थाना और विभिन्न सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने के लिए यही मुख्य लिंक रोड है। मुख्य बाजार संकरा होने से लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। मरम्मत में देरी समझ से परे है। -रवि पुरी
मुख्य बाजार में वन-वे ट्रैफिक और संकरी सड़क के चलते कोर्ट, प्रशासनिक दफ्तरों और किले तक वाहनों की आवाजाही के लिए कोर्ट रोड जरूरी है। विभाग को प्राथमिकता पर मरम्मत करानी चाहिए। -दविंद्र शर्मा

राजकुमार शर्मा

राजकुमार शर्मा

राजकुमार शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें