फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भागसूनाग वॉटरफॉल में जाने पर रोक, पुलिस और कारोबारी संभालेंगे मोर्चा

Fri, 24 Jul 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मैक्लोडगंज के भागसूनाग में वॉटरफॉल को जाने वाले रास्ते पर तैनात पुलिस कर्मी पर्यटकों को खराब मौ
विज्ञापन
धर्मशाला। लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने भागसूनाग वॉटरफॉल की ओर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को वॉटरफॉल मार्ग पर तैनात किया गया है, जबकि स्थानीय कारोबारी भी पर्यटकों को आगे न जाने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने लोगों से नदियों, नालों, झरनों और अन्य संवेदनशील स्थलों से दूर रहने की अपील की है। एहतियात के तौर पर ट्रैकिंग स्थलों को बंद कर दिया है।
प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के दौरान झरनों और खड्डों में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में पानी के पास जाना या सेल्फी लेने का प्रयास जानलेवा साबित हो सकता है। इसी को देखते हुए पुलिस को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बारिश के दौरान भागसूनाग मंदिर से आगे वॉटरफॉल की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस पर्यटकों को रोक रही है। वहीं, स्थानीय कारोबारी भी प्रशासन के अभियान में सहयोग कर रहे हैं। भागसूनाग मंदिर से आगे वॉटरफॉल मार्ग पर स्थित दुकानदारों ने बारिश के दौरान अपनी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है, ताकि पर्यटक आगे जाने की जिद न करें।
विज्ञापन


वॉटरफॉल मार्ग पर दुकान संचालकों ने सहमति बनाई है कि बारिश के दौरान दुकानें बंद रखी जाएंगी, ताकि पर्यटक आगे जाने की जिद न करें। -शमशेर नैहरिया, मेयर, नगर निगम धर्मशाला एवं होटल कारोबारी
जिला प्रशासन ने मानसून के दौरान एहतियाती निर्देश जारी किए हैं। बारिश के समय किसी को भी भागसूनाग वॉटरफॉल के पास नहीं जाने दिया जा रहा है। इसके लिए वॉटरफॉल मार्ग पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। बीर बहादुर, एएसपी, कांगड़ा

मैक्लोडगंज के भागसूनाग में वॉटरफॉल को जाने वाले रास्ते पर तैनात पुलिस कर्मी पर्यटकों को खराब मौ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें