कंडवाल(कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के तहत पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर राजा का बाग क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सतीश कुमार (30) निवासी डैंक्वा के तौर पर हुई है। व्यक्ति बिजली बोर्ड में कार्यरत था और सुलयाली क्षेत्र में तैनात था।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर ड्यूटी पर जा रहा था। तभी राजा का बाग में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी नूरपुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में ट्रक कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।