फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिजली बोर्ड के पेंशनरों ने उठाई लंबित एरियर के भुगतान की मांग

Mon, 16 Nov 2026 04:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की बैजनाथ इकाई की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में अध्यक्ष इंजीनियर केसी कटोच की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में करीब 80 पेंशनरों ने भाग लिया और बोर्ड प्रबंधन से लंबित एरियर समेत वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई। बैठक में फोरम के दिवंगत महासचिव चंद्र सिंह मंडयाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।
इसके बाद इकाई सचिव बलबीर सिंह राणा ने फोरम की गतिविधियों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। पेंशनरों ने मांग की कि एक जनवरी 2016 से अप्रैल 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का लंबित एरियर जल्द जारी किया जाए। इसके अलावा महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों का बकाया भी चुकाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनरों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था भी की गई। जिन पेंशनरों के प्रमाण पत्र पहले नहीं बन पाए थे, उनके प्रमाण पत्र मौके पर तैयार किए गए। वहीं, चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्ग और बीमार पेंशनरों के घर पहुंचकर फोरम सदस्यों ने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए।
इस अवसर पर त्रिपत राज शर्मा, दीपू राम, महताब सिंह, रोशन कश्यप, प्रकाश चंद, राजा राम, दुलो राम और वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें