ज्वालामुखी (कांगड़ा)। अधवानी क्षेत्र के गांव कोहलड़ी के 67 वर्षीय कृष्ण चंद, पुत्र लेफ्टिनेंट हरि राम, की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। 17 सितंबर को कृष्ण चंद अचानक छत से गिर गए थे। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
मृत्यु की सूचना पर थाना ज्वालामुखी पुलिस टीम टांडा पहुंची और मृतक के परिजनों से तथ्यात्मक जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के बेटे का बयान दर्ज कर छानबीन की। जांच में पाया गया कि मृत्यु छत से गिरने के कारण हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान परिवारजन और रिश्तेदारों ने किसी भी तरह की शंका या आपत्ति नहीं जताई। डीएसपी आरपी जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। संवाद