फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुलिस थाने के सामने बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत

Sat, 11 Jul 2026 08:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के सामने शुक्रवार को एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार (69) पुत्र सत्यपाल निवासी पठानकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार किसी काम के सिलसिले में शाहपुर बाजार आए हुए थे। दोपहर के समय जब वह एक दुकान के बाहर मौजूद थे, तो अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े, जिससे उनके माथे पर भी चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें