टीबी जांच-स्वास्थ्य खंड नगरोटा सूरियां के तहत लदवाड़ा क्षेत्र में सुबह दस बजे से टीबी जांच शिविर।
दिवस
जागरूकता-पीएचसी रोपड़ी में विश्व जनसंख्या दिवस पर सुबह 10ः30 बजे से जागरूकता कार्यक्रम होगा।
कथा
धार्मिक-परागपुर के प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा दोपहर 2 बजे से। कथा का वाचन वरिंद्र गर्ग शास्त्री करेंगे।
भंडारा- धर्मशाला के कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा।
खेलकूद
क्रिकेट-एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में शाम साढ़े चार बजे चैलेंजर ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रेड और ब्लू टीम के बीच खेला जाएगा।
काम की बात
सड़क बंद-बारा कोठा अंखन खोला-सुधेड़ सड़क पर स्लैब कलवर्ट का निर्माण किया जाएगा। इस कारण मार्ग 31 जुलाई तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। वाहनों का आवागमन एनएच-503 (धर्मशाला बाईपास रोड) के वैकल्पिक मार्ग से होगा। एंबुलेंस, अग्निशमन एवं अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं के वाहन पर यह रोक प्रभावी नहीं होगी।
सड़क बंद-पीडब्ल्यूडी उपमंडल बालकरूपी की ओर से गंदड़ सियारा-कुडाना लिंक रोड पर सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट निर्माण कार्य के चलते 25 जुलाई तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग खैरा-प्रागे दा गल्लू मार्ग और कुरु केलण-कोटलू सड़क मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।