फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कीटनाशक के सेवन से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत नंदेहड़ बल्ला गांव में कीटनाशक दवा का सेवन करने से 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह प्रेम सिंह ने घर में खेतों में छिड़काव के लिए रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर लेट गए। कुछ समय बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा की आपातकालीन इकाई में ले गए। वहां उपचार के दौरान दोपहर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें