बैजनाथ (कांगड़ा)। विधायक किशोरी लाल ने कहा कि राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि उत्सव बैजनाथ को राष्ट्रीय दर्जा दिलवाने के प्रयास करेंगे। बैजनाथ महाशिवरात्रि महोत्सव भगवान शिव की भूमि में प्राचीन उत्सव है। इसके महत्व और गरिमा को बरकरार रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
किशोरी लाल रविवार को पांच दिवसीय राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार मेले को इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया और मेला सफल भी रहा है। अत्यधिक वर्षा से यहां आने वाले व्यापारियों को नुकसान भी हुआ है। संवाद