फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुल्थान की दोनों मुख्य सड़कें नहीं हुईं बहाल, बिजली भी बंद

Mon, 03 Mar 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्थान (कांगड़ा)। मुल्थान तहसील की दोनों मुख्य सड़कें 28 फरवरी से भारी बारिश और भूस्खलन से बंद पड़ी हैं। मुल्थान तहसील की बरोट-मुल्थान-लोहारड़ी छह किलोमीटर सड़क में तीन पुलियां बह गई हैं, जबकि 10 जगह भूस्खलन हुआ है। इस सड़क के बंद होने से तीन पंचायतों के 11 गांव तहसील कार्यालय से कट गए हैं, जबकि इन गांवों में बिजली आपूर्ति भी बंद है।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों रमेश, मेहर चंद, रूप लाल, मान सिंह, सिधु राम और छंगा राम ने कहा कि बच्चों के मुल्थान में छात्रवृत्ति लेने के लिए घरों से पैदल जाना पड़ा। उधर, मुल्थान-कोठी कोढ़ 20 किलोमीटर सड़क भी बंद होने से लोगों को पैदल आवागमन करना पड़ रहा है। मुल्थान लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनिश ठाकुर ने बताया कि तीन पुलियों के बह जाने और जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें बाधित हैं। रविवार को जेसीबी लगाकर दो किलोमीटर सड़क को बहाल कर दिया है, जबकि मौसम साफ रहने पर पांच दिन में शेष बचे सड़क मार्ग को भी बहाल कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें