धर्मशाला। स्वास्थ्य खंड महाकाल के अमरपुर में बुधवार को टीबी रोग जांच शिविर का लगाया गया। इस दौरान पोर्टेबल एक्सरे मशीन से कुल 137 लोगों की जांच की गई।
गहन जांच के बाद नौ लोगों में टीबी रोग के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित मरीजों को आगे की जांच और उपचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने कहा कि यह शिविर भविष्य में बी जारी रहेंगे। संवाद