फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू और पीयू में प्रवेश पर स्थिति स्पष्ट करे सरकार

Wed, 24 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/धर्मशाला (कांगड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी की धर्मशाला, कांगड़ा और शाहपुर इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेजों में धरना-प्रदर्शन किया। इसके साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालय की शाहपुर इकाई ने परिसर में इंडिया फर्स्ट मार्च के जरिये विरोध व्यक्त किया।
विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद की मांगों में रूसा सेमेस्टर सिस्टम का विरोध, फीस वृद्धि, एससीए चुनाव बहाली, कॉलेज परिणामों की शीघ्र घोषणा, सीयू भूमि चयन, स्टाफ भर्ती, इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार शामिल रहीं। छात्र परिषद नेताओं ने बताया कि हाल ही में प्रदेश विश्वविद्यालय के रूसा छात्रों को पीयू और डीयू में प्रवेश को लेेकर उठे मामले पर लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है, लेकिन राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन मौन धारण किए हैं।

 एबीवीपी ने आरोप लगाया कि शिक्षा के तमाम बड़े दावे करने वाली राज्य सरकार में अभी तक कोई स्थायी शिक्षा तक मंत्री नहीं है। छात्र नेताओं ने डीयू और पीयू में रूसा छात्रों की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। वहीं, एबीवीपी की शाहपुर इकाई ने भी मांगों को लेकर केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर से द्रम्मण बाजार तक विरोध रैली निकाली। विरोध रैली में जेएनयू प्रकरण समेत राज्य स्तरीय मांगों को उठाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान लगभग 200 विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता मौजूद रहे। छात्र नेताओं में एबीवीपी विभाग संयोजक अतिश गुलेरिया और तरुण अवस्थी ने बताया कि यदि प्रदेश सरकार सभी मांगों पर उचित समाधान नहीं करती है तो बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें