फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7.21 ग्राम हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
7.21 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। नशे के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के तहत डमटाल पुलिस ने सोमवार एक महिला को 7.21 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना डमटाल के सब इंस्पेक्टर रमेश बैंस के नेतृत्व में एएसआई कुलदीप सिंह अपनी पुलिस की टीम के साथ भदरोया में गश्त कर रहे थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली एक महिला हेरोइन लेकर आ रही है। महिला आरक्षी ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगी। लेकिन महिला आरक्षी ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उससे हेरोइन बरामद की गई। आरोपी महिला की पहचान परमजीत उर्फ गोशा पत्नी कस्तूरी गांव भदरोया तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। महिला दीनानगर (पंजाब) से आकर कुछ वर्षों से भदरोया में हेरोइन की तस्करी कर रही थी। महिला के खिलाफ थाना डमटाल में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें