फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरेड़ और सेहल में एक माह में दूर होगी पेयजल समस्या : किशोरी

Wed, 04 Nov 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धरेड में जन समस्याएं सुनते विधायक किशोरी लाल।
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने मंगलवार को ग्राम पंचायत धरेड़ और सेहल में आयोजित कार्यक्रमों में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पेयजल, सड़क, बिजली, कृषि और स्वास्थ्य से जुड़ी शिकायतें रखीं। विधायक ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया और शेष के समाधान के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास और उपेक्षित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि धरेड़ में 33 लाख और सेहल में 25 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। साथ ही दोनों पंचायतों में पेयजल किल्लत को एक माह के भीतर दूर करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त धरेड़ के वार्ड चार में श्मशानघाट की मरम्मत व गेट निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में एसडीएम संकल्प गौतम और बीडीओ डॉ. विवेक गुलेरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

धरेड में जन समस्याएं सुनते विधायक किशोरी लाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें