सेवानिवृत्ति के दौरान डॉ. राजेश सूद अपने परिजनों के साथ। -संवाद
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजीव गांधी आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला के प्रोफेसर डॉ. राजेश सूद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने आयुर्वेदिक संस्थान में संहिता सिद्धांत विभाग में चर्म रोग विशेषज्ञ के रूप में लंबे अरसे तक सेवाएं दीं है।
डॉ. राजेश सूद इसी संस्थान के छात्र रहे हैं। चंबा के भरमौर से सरकारी क्षेत्र में अपनी सेवाएं शुरू कीं। इसके बाद आयुर्वेदिक संस्थान में बतौर प्राध्यापक तैनात हुए। डॉ. सूद को संस्थान में चर्म रोग में ओपीडी शुरू करने का श्रेय हासिल है। उनकी सेवानिवृत्ति पर आयुर्वेदिक संस्थान में छात्रों और स्टाफ की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच विदाई दी।
इस मौके पर संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. विजय चौधरी, हंस राज सूद, डॉ. अनिल दत, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. विजयंत, डॉ. वनीत, डॉ. राजेश मंगलेश, अरुणीत सूद, अजय सूद, सुनील सूद, अजीता, उषा, प्रणिता, सुनीता और अर्णव आदि उपस्थित रहे। संवाद