फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala: पंचतत्व में विलीन हुए साहित्यकार प्रत्यूष गुलेरी, धर्मशाला में हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 17 Sep 2024 12:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो,धर्मशाला

सार

साहित्यकार दिवंगत डॉ. प्रत्यूष गुलेरी का मंगलवार को चरान खड्ड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
पंचतत्व में विलीन हुए डॉ. प्रत्यूष गुलेरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचली प्रदेश के साहित्यकार दिवंगत डॉ. प्रत्यूष गुलेरी का मंगलवार को चरान खड्ड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान कई हस्तियां मौजूद रहीं। बेटे विशाल गुलेरी ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन


 डॉ. प्रत्यूष गुलेरी के निधन को साहित्यकारों ने साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है। वह पिछले कई दशकों से निरंतर साहित्य की सेवा कर रहे थे। नील गगन पर चमके तारे... उनका लिखा बालगीत आज भी हर जुबां पर है।

 उनका जन्म 9 जून, 1947 को पिता कीर्तिधर शर्मा गुलेरी और माता सत्यावती गुलेरी के घर गुलेर, जिला कांगड़ा में हुआ। हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट करने के बाद उन्होंने कई शैक्षणिक पदों पर अपनी सेवाएं दीं। उन्हें कई सम्मान और पुरस्कार भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें