फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डॉ. अमोल सूद को मिली एमएस जनरल सर्जरी की डिग्री

Thu, 04 Jun 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
दिल्ली में डिग्री लेने के बाद डॉ. अमोल सूद अपे पिता डॉ.अजय सूद व माता डॉ. प्रीति सूद के साथस्
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर निवासी डॉ. अमोल सूद को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एम्स नई दिल्ली के 51वें दीक्षांत समारोह में एमएस जनरल सर्जरी की डिग्री प्रदान की गई। समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन

डॉ. अमोल सूद ने प्रारंभिक शिक्षा सेंट एडवर्ड्स स्कूल शिमला और डीएवी स्कूल पालमपुर से प्राप्त की। वर्ष 2016 में उन्होंने एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 13, जिपमर प्रवेश परीक्षा में रैंक 21 और नीट में ऑल इंडिया रैंक 56 हासिल की थी। इसके साथ ही वह हिमाचल में भी प्रथम स्थान पर रहे थे।
एम्स नई दिल्ली में एमबीबीएस के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल रैंक-1 प्राप्त की। अगस्त 2023 में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें आठ स्वर्ण पदकों सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध कार्य भी प्रस्तुत किए हैं। नवंबर 2019 में फ्लोरिडा में आयोजित वर्ल्ड ऑटोनॉमिक कॉन्फ्रेंस और जुलाई 2025 में बॉस्टन में आयोजित वर्ल्ड कांग्रेस ऑन थायरॉयड कैंसर में उन्होंने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

डॉ. अमोल सूद ने एमसीएच (ब्रेस्ट, एंडोक्राइन और जनरल सर्जरी) प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की। वर्तमान में वह एम्स नई दिल्ली के सुपर स्पेशलिटी कार्यक्रम में उन्नत शल्य चिकित्सा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय पिता डॉ. अजय सूद, प्रोफेसर (प्रसूति एवं स्त्री रोग) टांडा अस्पताल और माता चिकित्सक डॉ. प्रीति सूद के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया। उन्होंने स्व. दादा ब्रिगेडियर डॉ. ज्योति प्रकाश सूद और स्व. दादी कृष्णा सूद के आशीर्वाद को प्रेरणा का स्थायी स्रोत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें