कांगड़ा। एचपीयू के बीकाॅम तृतीय वर्ष के परिणाम में डीएवी कॉलेज कांगड़ा की दो छात्राओं ने टाॅप पांच में जगह बनाई है। रिया शर्मा ने 8.98 सीजीपीए प्राप्त कर प्रदेश में तृतीय स्थान और अक्षरा रुस्तगी ने 8.91 सीजीपीए के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया है। रिया शर्मा और अक्षरा रुस्तगी ने बताया कि उनका लक्ष्य बैंकिंग क्षेत्र में कॅरिअर बनाना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने दोनों छात्राओं को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। संवाद
रिया शर्मा डीएवी कांगडा
रिया शर्मा डीएवी कांगडा
रिया शर्मा डीएवी कांगडा