फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्रश्नोत्तरी के सीनियर सेकेंडरी में डीपीएस खबली प्रथम

Sun, 10 Nov 2024 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल स्कूल ज्वालामुखी में जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी।
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन बाल स्कूल ज्वालामुखी में हुआ। इसमें जिला कांगड़ा के विभिन्न उपमंडलों के स्कूलों से 400 से ज्यादा विद्यार्थी ने भाग लिया। समापन समारोह में देहरा विधानसभा की विधायिका कमलेश ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में साइंस क्विज, मैथेमेटिक्स ओलंपियाड, साइंटिफिक स्किट, मॉडल प्रदर्शनी, स्लोगन राइटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सीनियर सेकेंडरी क्विज में डीपीएस खबली ने प्रथम, डीएवी पालमपुर ने दूसरा और डीएवी बागनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में नूरपुर पब्लिक स्कूल ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुहक ने दूसरा और रेनबो स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में डीएवी आलमपुर ने पहला, डीसीएस सुनहेत ने दूसरा और सनराइज स्कूल बसंतपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सीनियर मॉडल में रिद्धिमा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा थाना ने पहला, आर्यन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर ने दूसरा, अभय एनकेएसडी पालमपुर और विनायक मोदगिल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भडोली कोहला ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में अंशिका डीसीएस सुनेहत ने पहला, आरुषि बीटीसी नूरपुर और हर्षिका पठानिया जीडी गोयनका धर्मशाला ने दूसरा, छवि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उतराला ने तीसरा स्थान हासिल किया। देहरा की विधायिका कमलेश ठाकुर मुख्यातिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। अब जिला स्तर से चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक अश्वनी भट्ट, संजय ठाकुर सहायक शिक्षा उप निदेशक, मंजू महाजन विज्ञान परीक्षक, स्थानीय विधायक संजय रत्न की धर्मपत्नी ऋतु रत्न, डीएसपीआरपी जसवाल, तहसीलदार राहुल, एमसी प्रधान धर्मेंद्र शर्मा, स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्या मीना कुमारी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर रविंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें