चामुंडा (कांगड़ा)। प्रसिद्ध आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के कपाट रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद आगामी 15 मार्च तक बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
कपाट बंद होने के साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में बर्फबारी भी शुरू हो गई। खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते मंदिर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।
इस दौरान मंदिर अधिकारी राकेश कुमार, वरिष्ठ सहायक सुरिंदर कुमार, गृह रक्षक गोपाल कृष्ण, पुजारी महेंद्रो राम, लिपिक विनय और सुभाष कुमार सहित मंदिर ट्रस्टी मनोज कुमार, अमित कुमार, ठेकेदार पल्लव मेहरा और श्रद्धालु मौजूद रहे।
मंदिर अधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कपाट बंद रहने के दौरान मंदिर की यात्रा न करें। बर्फबारी, फिसलन और दुर्गम रास्तों के कारण जान-माल का खतरा हो सकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के निर्देशों का पालन करने तथा अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।