फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दिशांत को पर्यटन प्रकोष्ठ के सह संयोजक का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल भाजपा ने कांगड़ा जिले के युवा नेता दिशांत कपिल पर बड़ा दांव खेलते हुए उन्हें पर्यटन प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक चुना है। दिशांत कपिल कांगड़ा जिले के तहत नगरोटा सूरियां के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

हिमाचल में हाई एंड टूरिज्म को प्रोमोट करने की बात देशभर में रखने वाले दिशांत कपिल लगातार पार्टी के राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। दिशांत ने अपनी तैनाती के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया, उपाध्यक्ष बिहारी लाल, प्यारा सिंह, सांसद राजीव भारद्वाज, सांसद सुरेश कश्यप का आभार जताया है।
दिशांत कपिल की पहचान भाजपा नेता, यंग बिजनेसमैन के अलावा एक समाजसेवी और लेखक के तौर पर भी है। उनकी किताब ‘दी अर्बन मोंक’ को शिक्षाविदों से लेकर अधिकारियों तक खूब सराहना मिल रही है। यह किताब अमेजन और फ्लिपकॉर्ट जैसी साइट पर भी पाठकों के लिए उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें