फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सरकारी रास्तों से कब्जे हटाकर स्वतंत्रता सेनानी के घर तक सड़क बनाने की मांग

Sat, 27 Dec 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। हिमाचल स्वतंत्रता सेनानी परिषद मंडी हिमाचल प्रदेश के महासचिव डॉ. अतुल ठाकुर ने टिहरा क्षेत्र में आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी स्व. हरि सिंह ठाकुर के निवास तक सड़क निर्माण के लंबित मामले को शीघ्र अमलीजामा पहनाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि सरकारी रास्ते पर हुए कब्जों को हटाकर तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

डॉ. अतुल ठाकुर ने बताया कि दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी की वृद्ध पत्नी मथुरा देवी बोलने और चलने में असमर्थ हैं। पिछले कुछ महीनों के दौरान परिवार पर गंभीर संकट आया है। देखभाल करने वाली उनकी दो बहुओं को हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक हुआ जबकि एक भतीजे की आकस्मिक बीमारी के कारण मृत्यु हो गई।
ऐसे हालात में अगस्त 2024 मे, गांव के लोगों द्वारा सहयोग न मिलने के कारण परिवार के सदस्यों को कंधों और स्ट्रेचर पर उठाकर ले जाने की मजबूरी सामने आई थी। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए हिमाचल स्वतंत्रता सेनानी परिषद ने उपायुक्त मंडी से टिहरा से उनके निवास तक सरकारी रास्तों की निशानदेही कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन

उपायुक्त मंडी ने 15 सितंबर 2024 तक आवश्यक आदेश भी जारी किए थे। इसके बावजूद जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद ने 28 नवंबर 2024 को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
नायब तहसीलदार टिहरा शशी पाल ने बताया कि उन्हें यह शिकायत एसडीएम के माध्यम से प्राप्त हुई है। मामले में फील्ड स्टाफ को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें