फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रक्षा पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान पहली से

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। रक्षा पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान पहली से 30 नवंबर तक चलेगा। रक्षा पेंशनरों एवं फैमिली पेंशनरों की वार्षिक पहचान सुनिश्चित करने तथा उनकी पेंशन संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए स्पर्श सेवा केंद्र धर्मशाला, योल छावनी एवं पालमपुर छावनी में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्पर्श सेवा केंद्र धर्मशाला, योल छावनी एवं पालमपुर छावनी के प्रभारी राजकुमार, योगेश शर्मा एवं शिवदयाल सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत रक्षा पेंशनर अपनी वार्षिक पहचान की प्रक्रिया पूरी करवाने के साथ-साथ पेंशन एवं फैमिली पेंशन से संबंधित शिकायतों का समाधान भी करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान का लाभ उठाने के लिए पेंशनर अपने साथ पेंशन बुक, डिस्चार्ज बुक, पहचान पत्र, बैंक पासबुक, पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), आधार कार्ड तथा शिकायत से संबंधित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियां अवश्य लेकर आएं। इसके अतिरिक्त, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आधार से लिंक मोबाइल फोन भी साथ लाना सुनिश्चित करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें