फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खुंडियां अस्पताल को डिजिटल कार्डियो मॉनिटर किया भेंट

Tue, 29 Sep 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
खुंडियां (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत नागरिक अस्पताल खुंडियां को क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और पूर्व सैनिकों ने संयुक्त रूप से एक आधुनिक डिजिटल कार्डियो मॉनिटर भेंट किया। सोमवार को यह उपकरण अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गौरव को सौंपा गया।
विज्ञापन

डॉ. गौरव ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस मशीन से हृदय रोगियों की जांच और उपचार में बड़ी सुविधा मिलेगी। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन सेवानिवृत्त कर्नल एमएस राणा ने कहा कि क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और विकास सभा के सदस्यों के सहयोग से यह उपकरण उपलब्ध कराया गया है। डॉ. गौरव ने इस जनहितकारी पहल के लिए संस्था और पूर्व सैनिक लीग का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें