फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: थम गया डायरिया, नया मामला नहीं आया सामने

Thu, 14 Mar 2024 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। पुराना कांगडा़ में कुएं के दूषित पानी पीने से डायरिया की चपेट में आए 45 परिवारों के 42 लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ कार्यालय भेज दी है। बुधवार को वार्ड तीन के अन्य घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचीं। इस दौरान कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

बीएमओ डाॅ. विक्रम कटोच ने बताया कि कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिन लोगों में डायरिया के लक्षण पाए गए थे। उन्हें दवाइयां वितरित कर दी गई हैं। उधर, जल शक्ति विभाग के एसडीओ संजय अवस्थी ने बताया कि कुएं के पानी की सप्लाई बंद करवा दी गई है। कुएं के साथ लगे सीवरेज के ब्लाॅक चैंबर को खुलवा दिया गया है। पूरे कुएं को खाली करवाकर इसकी सफ़ाई करवाई जाएगी। इसके साथ ही लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें