फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: होनहारों को सम्मानित करेगी धीमान कल्याण महासभा

Mon, 10 Feb 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
टंग नरवाना (कांगड़ा)। प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर नरवाना बाजार के प्रांगण में रविवार को धीमान कल्याण महासभा कांगड़ा की बैठक अध्यक्ष आरके धीमान की अध्यक्षता हुई। सभा ने इस दौरान फैसला किया कि बिरादरी के कई बच्चे, जो बड़े ओहदों पर बैठे हैं, उन्हें सभा सम्मानित करेगी। बैठक में जिलेभर से लगभग 100 के करीब पदाधिकारी पहुंचे और विस्तारपूर्वक चर्चा की। हर ब्लाॅक से पहुंचे पदाधिकारियों ने बिरादरी के उत्थान के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन


अध्यक्ष आरके धीमान ने कहा कि काफी समय से सभा द्वारा कोई बैठक नहीं की थी। इस दौरान प्रस्ताव पारित किया गया कि बिरादरी के युवाओं और महिलाओं को भी सभा से जोड़ने के लिए प्रयास किया जाएगा। जिन-जिन ब्लॉकों में चुनाव नहीं हुए हैं, वे 31 मार्च से पहले पहले चुनाव करवा लें। इस मौके पर सुरेश धीमान, ब्रिजेश धीमान, मनोहर धीमान, सुरिंद्र धीमान, अश्विनी धीमान, सुदेश धीमान, मेहर चंद और सुभाष चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें