फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डंगा लगाने के बाद सड़क पर टारिंग करना भूला विभाग

Mon, 10 Feb 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मशाला के अधिकारियों ने सड़क के किनारे डंगा लगाकर खानापूर्ति कर दी। एक साल से अधिक का समय बीच चुका है अभी तक विभाग की ओर से सड़क पर टारिंग नहीं की गई है। इस वजह से कच्ची सड़क पर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दाड़ी मेला ग्राउंड से चैतड़ू जाने वाली सड़क में पासू में इस कच्ची सड़क पर कई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं। मगर विभाग एक साले से अधिक समय बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

यह डंंगा 12 जुलाई, 2021 को मांझी खड्ड की बाढ़ के कारण ढह गया था। काफी समय बाद विभाग ने डंगा तो लगा दिया, लेकिन आज तक सड़क पर टारिंग नहीं की गई है। इसके अलावा खाई की तरफ विभाग की ओर से कोई पैरापिट तक नहीं लगाया गया है।

- विभाग की ओर से टूटी सड़क पर टारिंग करने के लिए एस्टीमेट भेज दिया गया है। जल्द पासू में टूटी सड़क पर टारिंग कर दी जाएगी। साथ ही सड़क के किनारे मांझी खड्ड की ओर डंगे पर पैरापिट भी लगा दिए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार का कोई हादसा न हो सके।
विज्ञापन

- दशमिंद्र पाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, मंडल धर्मशाला

लोगों के बयान...

- काफी लंबा समय हो गया है, लेकिन विभाग की ओर से आज तक सड़क को ठीक नहीं किया है। इस वजह से हादसों का खतरा बना हुआ है। - राकेश कुमार, स्थानीय निवासी

- आधा अधूरा कार्य कर विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। खड्ड के किनारे पैरापिट न होने से भी खतरों का अंदेशा बना हुआ है। - स्वरूप कुमार, स्थानीय निवासी

- जब डंगा टूटा था तो काफी समय बाद विभाग ने डंगा लगाने का कार्य शुरू किया था। विभाग ने डंगा लगा दिया पर सड़क को ठीक नहीं किया है। - हैप्पी ठाकुर, स्थानीय निवासी

- लोक निर्माण विभाग को चाहिए कि समय पर किसी कार्य को पूरा किया जाए। बरसात के दिनों में इस सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। - अश्वनी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें