फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में ढसोली युवा क्लब अव्वल

विज्ञापन
देहरी कॉलेज में आयोजित युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित खेल कूद प्रति
विज्ञापन
देहरी कॉलेज में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रैहन (कांगडा़)। विकास खंड फतेहपुर में शुक्रवार को मेरा युवा भारत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता वजीर राम सिंह कॉलेज देहरी के खेल मैदान में हुई। इसमें विभिन्न युवा मंडलों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें वॉलीबाल, बैडमिंटन, ऊंची कूद, टेबल टेनिस, गोला फेंक और रस्साकशी जैसी विभिन्न खेल गतिविधियां हुईं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में ढसोली युवा क्लब, बैडमिंटन में महक गुप्ता, हाई जंप में विकास, टेबल टेनिस में अखिल कुमार, गोला फेंक में अदिति चौधरी और रस्साकशी में राजा का तालाब युवा क्लब ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा मुख्यातिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमंडलाधिकारी विश्रुती भारती और प्रधानाचार्य सचिन कुमार, वजीर राम सिंह कॉलेज देहरी सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी मौजूद रहे। सभी विजेता-उपविजेता युवा मंडल सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। युवाओं को नशे से दूर रखने तथा फिट इंडिया मिशन से जोड़ने के उद्देश्य से युवा मंडल देहरी एवं युवा मंडल बडूखर को खेल सामग्री भी वितरित की गई। पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और विकसित भारत के विजन को साकार करने हेतु मेहनत एवं अनुशासन से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें