धर्मशाला के गर्ल्स स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी में चुनी गई प्रतिभागी प्रधानाचार्य के साथ। स
धर्मशाला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला में शुक्रवार को 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर मेधावी छात्राओं को विशेष खिताबों से नवाजा गया। फेयरवेल पार्टी में कनिका को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं, देवयांशी ने अपनी विशिष्ट छाप छोड़ते हुए मिस पर्सनैलिटी का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा सान्या को मिस ब्यूटी, गीतांजलि को मिस साइंस, सोनाक्षी को मिस आर्ट्स और रिधिमा को मिस कॉमर्स चुना गया। समारोह के दौरान जूनियर छात्राओं ने विदा हो रही सीनियर छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और अनुशासन के साथ सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। ब्यूरो