फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में सूरज को रोशनी दिखा रहीं स्ट्रीट लाइटें, नगर निगम की आंखें बंद

Fri, 22 May 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग धर्मशाला कार्यालय के सामने वीरवार को दिन में भी जल रही स्ट्रीट लाइट। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में स्ट्रीट लाइटें सूरज को रोशनी दिखा रहीं हैं। बाकी को छोड़कर सिर्फ नगर निगम के अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। शहर के विभिन्न हिस्सों में हर दूसरे-तीसरे दिन स्ट्रीट लाइटें जलती रहती हैं। इससे बिजली बिल के साथ-साथ निगम की आय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

निगम के अब भी ऐसे कई वार्ड हैं जहां स्ट्रीट लाइटों की रोशनी सड़कों व चौक-चौराहों तक ही सीमित है। गलियों में सुविधा के नाम पर अभी पोल ही स्थापित हैं। अंधेरे में चलने वाले वाले राहगीर ठोकर खा रहे हैं लेकिन प्रबंधन का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 7000 स्ट्रीट लाइटों को लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। शहर में 1200 नई स्ट्रीट लाइटों को स्थापित करने की योजना को भी स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजेश, अंकुश, अमन, रोहित, कुलतार, रजत आदि ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों का दिन में जलना समझ से परे है। कई जगह तो आलम यह है कि बड़े आयोजनों में स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह शहर को रोशन करती हैं और आयोजन खत्म होने के साथ ही अंधेरा छा जाता है। कई बार पार्षदों ने भी बैठकों में इस समस्या को उठाया लेकिन आज तक इस समस्या का हल नहीं हो सका।
मामला मेरे ध्यान में आया है। कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि इसकी जांच की जाए ताकि बिजली की बर्बादी न हो।
-जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला

अग्निशमन विभाग धर्मशाला कार्यालय के सामने वीरवार को दिन में भी जल रही स्ट्रीट लाइट। संवाद

अग्निशमन विभाग धर्मशाला कार्यालय के सामने वीरवार को दिन में भी जल रही स्ट्रीट लाइट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें